{"_id":"644576d953cfb9499104c5cc","slug":"fraud-with-advocate-by-posing-as-sub-inspector-sitapur-news-c-13-1-197514-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दरोगा बनकर अधिवक्ता से ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दरोगा बनकर अधिवक्ता से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 23 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दरोगा बनकर वकील से चार हजार की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बस चलवाने का भी कारोबार करता है। आरोपी ने बस से दुर्घटना की फर्जी जानकारी देते हुए वकील को ठगा था।
शहर के मिर्दही टोला निवासी काजिम अली ने बताया कि वह वकील है। वह बस भी चलवाता है। दो मार्च को उसकी एक बस कानपुर में थी। इसी दौरान एक युवक ने खुद को दरोगा बताते हुए उसे फोन किया। आरोपी ने बताया कि उसकी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है।
घायल के परिजन मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। अगर पीड़ित कार्रवाई से बचना चाहता है तो तुरंत चार हजार रुपये ऑनलाइन भेज दे। पीड़ित ने तुरंत ही पैैसे भेज दिए। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
सीओ अपराध शोभित कुमार ने बताया कि कानपुर के थाना बाबूपुरवा टीपीनगर निवासी नसीम को रसूलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल, 1420 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।