फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fraud of 50 thousand

भाजपा नेता बन मांगे 50 हजार  

Wed, 03 May 2017 10:58 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 03 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 50 thousand
rupees
खुद को भाजपा नेता बताकर एक जालसाज ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार से 50 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया। अधिशासी अभियंता ने रुपये देने से मना किया तो इन लोगों ने पार्टी में उच्च पदाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन


शक होने पर अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों के सहयोग से मोबाइल से उसकी फोटो खिंचवा ली, लेकिन खुद को फंसते देख दोनों ठग वहां से निकल भागे। अधिशाषी अभियंता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिंचाई खंड सीतापुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के कार्यालय में सोमवार दो अंजान व्यक्ति पहुंच गए। इनमें से एक ने खुद को भाजपा का प्रदेश सचिव बताते हुए अपना परिचय एमपी सिंह के रूप में दिया। जबकि दूसरे ने अपना नाम नरेंद्र कुमार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कथित भाजपा नेता एमपी सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पार्टी का एक कार्यक्रम होने वाला है, इसलिए 50 हजार रुपये का डोनेशन चाहिए। अधिशासी अभियंता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो ठग ने 25 हजार रुपये की डिमांड कर दी।

शक होने पर उसे बातों में उलझाकर अधिशाषी अभियंता ने जिले के भाजपा नेताओं से संपर्क साधा और पूरा मामला बताया। पता चला कि पार्टी में इस नाम का कोई पदाधिकारी नहीं है। तब अधिशाषी अभियंता ने ठग की फोटो खींच ली।


फोटो खिंचते ही कार्यालय पहुंचे दोनों आरोपी वहां से निकल भागे। अधिशाषी अभियंता ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फोटो के आधार पर जालसाजों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed