फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fraud in collecting toll tax

टोल टैक्स वसूलने में हो रही मनमानी

Wed, 17 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 17 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud in collecting toll tax
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मनमानी के विरोध में जागरूक नागरिक फाउंडेशन टोल फ्री आंदोलन चलाएगा। इस मसले को लेकर बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्र की अगुवाई में संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से स्पष्टीकरण मांगने की मांग की गई है। इस पर डीएम ने मांगों को उचित ठहराते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि एनएचएआई के निर्धारित नियम, नियमावली वर्ष 1997 के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल टैक्स प्लाजा के बीच में कम से कम 60 किलोमीटर दूरी होनी चाहिए। यानी पहले टोल टैक्स से दूसरे टोल टैक्स का निर्माण 60 किलोमीटर के अंतर पर होना चाहिए, जबकि इस राजमार्ग पर नियम की खुलेआम अवहेलना हुई है। लखनऊ से सीतापुर मार्ग पर पहला टोल टैक्स प्लाजा इटौंजा के पास है और वहां से 47.7 किलोमीटर यानी 48 किलोमीटर से भी कम दूरी पर दूसरा टोल टैक्स प्लाजा जलालपुर से आगे व खैराबाद चुंगी से पहले पड़ता है।
विज्ञापन


ये नियम एवं मानक के विपरीत है। इससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस लिहाज से खैराबाद का टोल टैक्स प्लाजा तत्काल बंद किया जाए और इटौंजा स्थित टोल टैक्स प्लाजा को ही मान्यता प्रदान की जाए। ज्ञापन में ये भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी अटरिया, सिधौली और कमलापुर में काम पूरा नहीं हुआ है। अथॉरिटी की सहायक सड़क भी क्षतिग्रस्त है, जिससे टोल प्लाजा के निर्धारित नियमों का पालन नहीं होता। मार्ग निर्माण पूरा न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही टोल टैक्स प्लाजा पर प्रोजेक्ट फैसिलिटी के रूप में ट्रैफिक, एड पोस्ट, मेडिकल एड पोस्ट, वाश रूम, टॉयलेट आदि की सुविधाएं नहीं हैं और न ही इन सुविधाओं को इंगित करता हुआ कोई डिस्प्ले बोर्ड ही लगा है। ऐसे में इन बिंदुओं पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में संजय मिश्र, गिरीश चंद्र मिश्र, प्रदीप गुप्ता, इजहार खां, रामबाबू श्रीवास्तव, जगत नारायण पांडेय, प्रतीक त्रिवेदी, बृजराज सिंह तोमर, आदित्य गुप्ता, श्रीकांत वाजपेयी, प्रवीण शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed