{"_id":"fb42e0df950c41bad366d8d9d1dfb602","slug":"four-wheeler-with-singapore-tour-package-as-gifts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर के टूर पैकेज संग चार पहिया का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर के टूर पैकेज संग चार पहिया का उपहार
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष की मलाईदार कुर्सी के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। डीडीसी सदस्यों पर डोरे डालने को बोलियां लग रही हैं।
चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई जिला पंचायत सदस्यों को रुपये का लालच दे रहा है तो कोई चौपहिया वाहन का।
इन सबके बीच डीडीसी सदस्यों की मौज है। कई सदस्य इन दिनों विदेशों में सैर-सपाटे का मजा ले रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद अपने बजट के लिए अहम माना जाता है।
जिले का प्रथम नागरिक बनने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यहां ठेके व जिला योजना के रूप में 80 करोड़ से लेकर करीब एक अरब के बीच बजट आता है।
विज्ञापन
यही वजह है कि इस पद पर कब्जा जमाने के लिए हर कोई लालायित रहता है। जिले में भी नामांकन के बाद जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए गुणा-भाग शुरू हो गया है।
शहर से जुड़ी सीट से एक जिला पंचायत सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक वोटर को दस लाख रुपये व टॉप माडल की लग्जरी गाड़ी देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही चुनाव जीतने पर सिंगापुर या फिर मलेशिया का टूर पैकेज देने को कहा है।
हालांकि जिले के तमाम जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी इन दिनों उनके परिवार को नेपाल के काठमांडू के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र व गोवा की सैर करा रहे हैं। हालांकि प्रत्याशी इस बात से इन्कार कर रहे हैं कि उन्होंने किसी भी वोटर को धन व उपहार का लालच दिया है।