{"_id":"61e1d21c7cde38497426a8fc","slug":"four-lakh-didn-t-take-first-dose-till-date-sitapur-news-lko6134944146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर तेज, फिर भी चार लाख ने नहीं ली पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर तेज, फिर भी चार लाख ने नहीं ली पहली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से चल रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। संक्रमण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद भी जिले में करीब चार लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 बरस से अधिक है और उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है। इसलिए इनको संक्रमण का अधिक खतरा बना हुआ है। वहीं महज 48 फीसद लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में कोविड टीकाकरण की शुरूआत पिछले वर्ष जनवरी माह से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने 18 वर्ष से अधिक लोगों को दिसंबर 2021 के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया था। जिले में 31 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जानी थी। लेकिन अभी तक करीब 27 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है, करीब चार लाख लोग ऐसे हैं। जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है।
इस समय तीसरी लहर चल रही है। ऐसे में इन लोगों के संक्रमित होने का अधिक खतरा बना हुआ है। वहीं अभी तक 15.17 लाख लोगों ने दूसरी डोज ली है, यानि इनका टीकाकरण का प्रतिशत 48.72 है। इन लोगों की यह लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। अगर किशोरों के टीकाकरण की बात की जाए तो अभी इनको पहली डोज ही लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
जिले में 3.14 लाख युवाओं को टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमे 67,825 किशोरों को पहली डोज दी गई है। 12 दिन के अभियान में इनके टीकाकरण का प्रतिशत 21.57 फीसद रहा है। 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक जो विभिन्न बीमारियां से ग्रसित, फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थकेयर वर्कर को 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज दी जा रही है। यह डोज कोविड की दोनों वैक्सीन लगने के नौ माह बाद लगाई जाएगी। जिले में 1.49 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी जानी है। जिसमें 2056 लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज ली है।
आयोजित हो रहे हैं शिविर
जिले में प्रत्येक सीएचसी व जिला मुख्यालय पर विशेष मेगा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक पहली व दूसरी डोज नहीं ली है। वह कैंप में आकर टीकाकरण करवा सकते हैं। टीकाकरण ही कोविड से बचाव है।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ