{"_id":"649f1b06a582cefd40081937","slug":"four-killed-eight-injured-in-road-accident-including-girl-child-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बालिका समेत सड़क हादसे में चार की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बालिका समेत सड़क हादसे में चार की मौत, आठ जख्मी
Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में मासूूम बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।
कमलापुर थाना क्षेत्र में ईंट भरी पिकअप ने पतारा कला निवासी अल्पिशा (4) को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। चालक यादव ईंट रामदीन गुप्ता के यहां अनलोड कर रहा था तभी हादसा हुआ। घायल अवस्था में परिजन अल्पिशा को बीसीएम अस्पताल खैराबाद ले गए। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
वहीं थानगांव थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से जख्मी बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के गवलोक कोंडर मजरा दर्जिन रेती निवासी जिगर (50) बुधवार को बंधा तिराहे पर बाइक से जा रहे थे। जहां पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं।
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर मजार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। बिसवां कोतवाली के मोहल्ला रायगंज निवासी विशाल सिंह (30) अपने साथी मुकेश (31) के साथ बृहस्पतिवार शाम सकरन के महाराजनगर आया था। वापस जाते समय रात करीब नौ बजे विशाल की बाइक अनियंत्रित होकर बिसवां-लहरपुर रोड पर सलेमपुर के पास रोड के किनारे बनी मजार से टकरा गई। मौके पर ही विशाल की मौत हो गई। वहीं मुकेश घायल हो गया। जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से साइकिल सवार दूध विक्रेता राधेश्याम (55) की मौत हो गई। इससे पहले ट्रैक्टर एक पिकअप से भी टकराया था। नैपालापुर चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने लखीमपुर की ओर से गलत दिशा में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली राधेश्याम की साइकिल से टकराई। हादसे में ट्रैक्टर चालक हरगांव निवासी सुनील और डीसीएम चालक हरियाणा निवासी भीम भी जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय राधेश्याम की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ऑटो पलटने से पांच घायल
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में ऑटो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। रामपुर मथुरा-महमूदाबाद मार्ग पर सवारी लेकर आ रहे आटो में छोटी नहर के पास ट्राली ने टक्कर मार दी। उसमें सवार जाफरपुर निवासी शुमायरा (10),अक्शा (4), आस्मां (14), रामू (30) व चालक मोहित (19) घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया।
खड्ड में गिरा ट्रक पलटा
मास्टरबाग (सीतापुर)। कोतवाली सिधौली क्षेत्र में बिसवां सिधौली मार्ग पर बृहस्पतिवार रात मास्टर बाग से कानपुर के लिए जा रहा ट्रक चैड़िया एनसीसी कंपनी के पास खड्ड में पलट गया। चालक हरिनाम ने बताया कि सामने से आ रही डीसीएम से बचने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह खड्ड में जा गिरा और पलट गया। चालक के सिर में गंभीर चोट आई। इधर, डीसीएम चालक वाहन समेत फरार हो गया।