फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four dialysis machines will be increased soon

Sitapur News: जल्द बढ़ाई जाएगी चार डायलिसिस मशीनें

Fri, 06 Jan 2023 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four dialysis machines will be increased soon
सीतापुर। जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले मरीजों को जल्द और भी बेहतर सुविधा मिलेंगी। इस यूनिट में चार और मशीनें लगाई जाएंगी। जिससे मशीनों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।
विज्ञापन

मैनेजर प्रफुल्ल मिश्र ने बताया कि किडनी की समस्या से परेशान मरीजों के लिए प्रधानमंत्री डायलिसिस योजना के तहत जिला अस्पताल में डीसीडीसी किडनी केयर द्वारा निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में एक डायलिसिस का 3000 से 3500 रुपये देना पड़ रहा था। वहीं जिला अस्पताल में डायलिसिस निशुल्क की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक डायलिसिस मशीनों की संख्या सामान्य मरीजों के लिए पांच और एचसीवी पॉजिटिव मरीज के लिए एक मशीन आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या 50 हो चुकी है। एक दिन में 18 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। इस समय मरीजों के रजिस्ट्रेशन चल रहे है। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी तो डायलिसिस की चार मशीन और बढ़ा दी जाएंगी। मरीज डायलिसिस रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज अपने दस्तावेज आधार कार्ड, डॉक्टर का पर्चा, मरीज की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आदि साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed