{"_id":"27107404142b846219eae31902582202","slug":"four-departments-will-overcome-malnutrition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विभाग मिलकर दूर करेंगे कुपोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विभाग मिलकर दूर करेंगे कुपोषण
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पोषण मिशन द्वारा जिले भर में अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया था। सात व 10 सितंबर को ब्लॉकवार वजन दिवस मनाया गया। इसमें जिले भर में 24 हजार कुपोषित बच्चे पाए गए। इन बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए शासन ने चार विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार कुमार कमलेश ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत आईसीडीएस विभाग को अनुपूरक पोषाहार उपलब्ध कराना, हॉटकुक्ड मील की व्यवस्था करना, बच्चों का वजन, गृह भ्रमण, जागरूकता एवं परामर्श व अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग बच्चों व गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस में भूमिका निभाएगा। पंचायती राज विभाग को गांव साफ-सफाई कराना, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति को सक्रिय बनाना होगा।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग कुपोषित बच्चों के माता-पिता को मनरेगा से कार्य करने के लिए प्रेरित करना व काम देना व स्वरोजगार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।