फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Found absent staff, patients suffering

नदारद मिला स्टाफ, मरीज बेहाल

Fri, 14 Aug 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Fri, 14 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण के दौरान जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। स्वास्थ्य केंद्र भंडिया पर पूरा स्टाफ नदारद मिला और मरीज चिकित्सकों की राह तकते दिखाई दिए।

विज्ञापन


जबकि दूसरे स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टर नदारद मिले। सीएमओ ने सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह शुक्रवार दोपहर भंडिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर केवल डाट्स प्रोपराइटर ही मौजूद मिला। जबकि पूरा स्टाप नदारद था। स्वास्थ्य केंद्र मेें ओपीडी से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों तक ताले लटके हुए थे। जबकि कई मरीज वहां पर मिले, जिन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र का यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने पूरे स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ महमूदाबाद के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां सब कुछ दुरुस्त मिला। सीएमओ ने साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए।

इसके बाद सीएमओ ने महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि तीन महिला चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं, लेकिन वे स्वास्थ्य केंद्र पर आती ही नहीं।


सीएमओ ने चिकित्साधिकारी से महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। संतोष जनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने की संस्तुति करें। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र से स्टाफ का नदारद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed