फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   former MLA Shivendra Pratap died

पूर्व विधायक शिवेंद्र प्रताप नहीं रहे

Thu, 28 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
former MLA Shivendra Pratap died

पूर्व विधायक व रामपुर मथुरा स्टेट के राजा शिवेंद्र प्रताप सिंह (100) का गुरुवार सुबह पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। बड़े बेटे लाल साहब ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजा शिवेंद्र प्रताप सिंह 1962 से 1967 तक विधायक रहे। जनसंघ से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


इस दौरान गांजर के विकास के लिए कई अहम काम कराए। गुरुवार को उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उधर, निजी शिक्षण संस्थाओं सरकारी व अर्द्ध सरकारी संस्थाओं एवं बीडीओ कार्यालय में कर्मचारियों ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक अपने पीछे भला-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पांच बेटे हैं। इनमें लाल साहब, शिवतेंद्र प्रताप सिंह, सतेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह हैं। शैलेश बरेली रेंज में बिग्रेडियर हैं। जबकि शशांक प्रताप नेवी में पायलट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed