{"_id":"6a2466e90ce9c9ea45051d65","slug":"forest-department-monitoring-dolphins-in-ghagharia-river-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157426-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घघरिया नदी में डॉल्फिन की निगरानी कर रहा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घघरिया नदी में डॉल्फिन की निगरानी कर रहा वन विभाग
Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। चंदेसुवा गांव के पास घघरिया नदी में डॉल्फिन की वन विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने टीम के साथ नदी में डॉल्फिन के प्रवास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वनकर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए।
वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है। वनकर्मियों की टीम उस पर लगातार नजर रख रही है। बताया कि डॉल्फिन अभी गहरे पानी में है। साथ ही तेजी से अपना स्थान बदल रही है। इन परिस्थितियों में रेस्क्यू करना उचित नहीं है। प्रबल संभावना है कि डॉल्फिन स्वयं अपने प्राकृतिक वास में पहुंच जाए। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन-चार दिन से डॉल्फिन को इसी स्थान पर देखा जा रहा था। इसलिए शुक्रवार को वन विभाग को सूचना दी गई थी। अब वनकर्मी लगातार डॉल्फिन की निगरानी कर रहे हैं।