{"_id":"63a4b1031ff3a87dd00f72d5","slug":"foggy-chilly-winds-add-to-chill-sitapur-news-lko663180646","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोहरे से गलन, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोहरे से गलन, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोहरे के बाद अब बर्फीली हवाएं चलने से गलन बढ़ रही है। सर्दी अब जनजीवन प्रभावित करने लगी है। सुबह-शाम कोहरे के बीच ठिठुरन से लोगों की कपकंपी छूटने लगती है। शीतलहर व कोहरे का प्रकोप देखते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बुधवार की देर रात शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
गुरुवार की सुबह कोहरे व सर्द हवाओं के बीच हुई। हालांकि स्कूलों के समय में बदलाव कर दिए जाने से बच्चों को काफी राहत मिली। सुबह 10 बजे से स्कूल छूटने के समय तक कोहरा छंट गया और सर्दी से राहत मिल गई। लोग घरों के बाहर व छतों पर धूप सेंकने पहुंच गए। दफ्तरों के बाहर भी कर्मचारी धूप में खड़े नजर आए। लेकिन दिन में बर्फीली हवाएं सिहरन का अहसास कराती रहीं।
शाम गहराते ही गलन फिर बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 63 प्रतिशत व ओस गिरने का मानक 10 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। शीतलहर को देखते हुए डीएम ने बुधवार की देर रात शहर के स्थायी रैन बसेरा कजियारा, अस्थायी रैन बसेरा बस स्टैंड, कोतवाली चौराहे तथा अलाव पॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में लॉकर, पेयजल समेत सभी समुचित व्यवस्थाओं के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हीटर-ब्लोअर का बाजार पड़ा ठंडा
शहर के इलेक्ट्रिक सामग्रियों के विक्रेता मायूस हैं। सर्दी बढ़ने पर भी हीटर व ब्लोअर की बिक्री सुस्त है। व्यापारी मनीष अग्रवाल ने बताया मांग न होने से नया स्टॉक नहीं लाए हैं। गौरव गुप्ता बताते हैं कि पिछले साल अच्छा कारोबार हुआ था, इस बार बिक्री नहीं हो रही है। इक्का-दुक्का ग्राहक ही आ रहे हैं। वीरेन्द्र ने बताया इलक्ट्रॉनिक मीटर घरों में लगने से लोग हीटर ब्लोअर खरीदने से कतरा रहे हैं।