{"_id":"693b10860d7bd3a6100cfb24","slug":"fog-slows-down-train-speed-sitapur-news-c-102-1-slko1055-146042-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
Fri, 12 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीजन में छाए पहले घने कोहरे के कारण जिले से गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से संचालित हुईं। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर रोक लगा दी। इसके चलते पीलीभीत पैसेंजर करीब आधा घंटा देरी से पहुंची। वहीं, अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इससे लखनऊ से सीतापुर आने वाले दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
ट्रेन से सफर करने वाले अन्य यात्रियों को भी ठंड में स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इसके चलते कई यात्री तो ट्रेन से जाने इरादा छोड़ कर दूसरे साधनों से गंतव्य के लिए रवाना होने को विवश रहे। कोहरे के कारण लखनऊ से सीतापुर आने वाली पैसेंजर सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर आने की जगह बृहस्पतिवार को 10 बजकर 21 मिनट पर पहुंची। इस ट्रेन से लखनऊ से सर्वाधिक दैनिक यात्री आते हैं।
लखनऊ के मोहिबुल्लापुर से सीतापुर पहुंचे विकास भवन में कार्यरत इस्माइल ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन की गति काफी धीमी रही। इसी कारण ट्रेन निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इस कारण आफिस पहुंचने में भी देरी हुई। इसी तरह डालीगंज- सीतापुर जंक्शन ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से सीतापुर जंक्शन पहुंची। इसी तरह डालीगंज मैलानी पैसेंजर ट्रेन भी 35 मिनट देरी से चली। (संवाद)