फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog, people were shivering from cold

कोहरा छाया, सर्दी से कांपे लोग

Mon, 05 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fog, people were shivering from cold
कोहरा छाया, सर्दी से कांपे लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। सोमवार की सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। वहीं बादल छाने से दिन भर धूप गायब रही। सर्द हवा ने कंपकंपी का अहसास करा दिया। न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहा। एकाएक सर्दी बढ़ने से जहां एक तरफ सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बाजारों से भी रौनक कम हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को जब लोग नींद से जागे तो मौसम एकदम बदला हुआ था। शहर समेत पूरा ग्रामीण अंचल कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इस सीजन में यह पहला मौका था जब दिन भर कोहरा छाया रहा । कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। दिन में भी अंधेरा छाने से वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा। सूर्ययदेव ने पूरा दिन दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन


कोहरा, बदली और सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के प्रभाव से कोहरा एवं बादल छाए हैं। तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed