फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Flood Water Entered in Two more villages

दो और गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Flood Water Entered in Two more villages
बारिश

घाघरा विकराल रूप लेती जा रही है। मंगलवार रात बाढ़ का पानी बिल्लर पुरवा व दर्जिनरेती गांव में घुस गया। इससे बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गई है। 22 गांव नदी के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


यहां कभी भी पानी घुस सकता है। वहीं सड़क कटने से दुर्गा पुरवा व कोनी गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों को बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र की सैकड़ों बीघा खेती बाढ़ के पानी में समा गई है।
विज्ञापन


उधर, बैराजों से बुधवार को भी तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे हालात और बिगड़ने के आसार हैं। घाघरा के जलस्तर में मंगलवार रात भी बढ़ोतरी जारी रही। नतीजा उफनाई घाघरा का पानी बिल्लर पुरवा व दर्जिन रेती गांवों में भी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात बाढ़ का पानी कोनी, दुर्गापुरवा रामलालपुरवा, गोड़ियनपुरवा, लोधपुरवा, फौजदारपुरवा, गार्गीपुरवा, गौढ़ी, नगीना पुरवा, सुंदर नगर, बंधापुरवा आदि 11 गांवों में घुस गया था। अब तक 13 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

दुर्गापुरवा के निकट सड़क कटकर नदी में बह गई है। इससे दुर्गापुरवा व कोनी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इन दोनों गांवों में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं गुरगुचपुर गांव के निकट पानी से कही पुलिया को बुधवार को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका।

इससे इस क्षेत्र के 20 गांवों का आवागमन प्रभावित है। रेउसा क्षेत्र के ही मरेली, जैतहिया, जिन्नापुरवा, ठेकेदारपुरवा, सुकईपुरवा, सोमवारीपुरवा, लालापुरवा, मौजीपुरवा, जंगल टपरी, खुशीराम पुरवा, कटैलापुरवा, दर्जिनरेती, आशाराम पुरवा आदि 22 गांव बाढ़ के पानी घिरे रहे।

यहां कभी भी पानी घुस सकता है। दुर्गापुरवा से चहलारी पुल के करीब तक सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। घाघरा के बीच टापू पर बसे पचीसा गांव में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। यहां के बाशिंदों ने घाघरा का रौद्र रूप देख अपने आशियानों को समेटना शुरू कर दिया है।


बाढ़ प्रभावित इलाके का हाल ये है कि पीड़ित परिवार निजी साधनों से ही अपनी गृहस्थी का सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। अब तक 200 परिवारों ने जहां-तहां सड़कों पर अपनी झोपड़ियां डाल रखी है। उधर, घाघरा, शारदा व बनबसा बैराजों से 3,04,840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे हालात सुधरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed