फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   flood

कोनी के चार मकानों पर कटान का खतरा

Tue, 17 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
flood
रेउसा (सीतापुर)। उफनाई घाघरा व शारदा नदियों की बेकाबू लहरों ने तटवर्ती 15 गांवों को निशाने पर ले लिया है। पानी से घिरे इन गांवों के ग्रामीणों की मुसीबतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। पानी कोनी गांव के चार मकानों के बेहद करीब पहुंच गया है। इन मकानों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

हालात लगातार बिगड़ने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। मंगलवार को बैराजों से 1 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिले के गांजरी इलाके में होकर बहने वाली घाघरा व शारदा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पानी आबादी के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

घाघरा के किनारे बसे फौजदारपुरवा, कोनी, परमेश्वर पुरवा, मरेली, जैतहिया, बिल्लरपुरवा, दुर्गापुरवा, ठेकेदारपुरवा, लालापुरवा, जिन्नापुरवा, सलामतपुरवा, खुशीराम पुरवा, लोधनपुरवा, चौकीपुरवा तथा शारदा के किनारे बसे जटपुरवा गांव चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्गों व खेतों में लहरें हिलोरे मारती नजर आ रही हैं। खाना बनाने के लिए ईंधन और जानवरों के चारे का इंतजाम करने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लगातार बिगड़ते हालातों के बीच मंगलवार को कोनी गांव निवासी विनोद, इंदल, सदानंद व राम निवास के मकानों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
उधर, बैराजों से मंगलवार को फिर 1 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक यह पानी गांजर में पहुंचने से हालात और बिगड़ सकते हैं।
संक्रामक रोग ने पसारे पांव
गांजरी इलाके में बाढ़ के खतरे के बीच अब संक्रामक रोग पांव पसारने लगे हैं। फौजदारपुरवा और कोनी गांव के कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। इन गांवो के लालजी, जगेश्वर, मझिलो, राम निवास, इरुण, दिनेश, प्रमोद, सदानंद, संतोष, राहुल, हीरालाल, नन्हकू, भिखारी, राजू, संतराम, सोहनलाल, भोला, रामकुमार आदि बुखार की चपेट में हैं।
अधिकारियों ने किया तटबंध का मुआयना
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रेउसा चहलारी घाट से बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज तक बने बांध का कटान रोकने के लिए कराए जा रहे बचाव कार्य का मंगलवार को एडीएम विनय पाठक व चीफ इंजीनियर सिंचाई राकेश गुप्ता ने मुआयना किया। अफसरों ने बचाव कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर जुट जाने के निर्देश दिए हैं। चीफ इंजीनियर ने कहा कि हमारा फोकस बांध को बचाना है।

अक्तूबर में होने वाली स्टीयरिंग कंपनी की बैठक तक आंकलन प्रस्तुत कर बड़ी परियोजनाओं द्वारा इस बांध को बचाने का काम किया जाएगा। एडीएम ने बताया तटबंध की कटान रोकने के लिए किनारे पर स्टड (बालू व बजरी भरी बोरियां) बनाए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed