{"_id":"cb9685b423274611f25ba025200d3eba","slug":"flirting-couple-beaten-on-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर दंपति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर दंपति को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने दंपति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित छात्रा के माता-पिता उलाहना लेकर आरोपियों के घर गए थे। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दंपति मंगलवार दोपहर अपनी दो बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि मोहल्ले के ही युवकों ने हुसैनगंज इलाके में स्कूल जाते समय उनकी बेटियों से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
जब आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा तो दबंग युवकों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद ये लोग कोतवाली पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने रामकरन व अजय आदि पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। एसएसआई डीके सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन