{"_id":"6132634e8ebc3e31e47f4413","slug":"five-suspects-in-custody-after-tyagi-maharaj-sat-on-dharna-sitapur-news-lko593938646","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यागी महराज के धरने पर बैठने के बाद पांच संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यागी महराज के धरने पर बैठने के बाद पांच संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के करसा गांव में शुक्रवार को गोकशी की घटना के विरोध में त्यागी महराज धरने पर बैठ गए। उनके धरने पर बैठने की सूचना पाकर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
त्यागी महराज के धरने पर बैठने और सेवता विधायक के मौके पर पहुंचने की खबर से एसओ रेउसा बाल कृष्ण मिश्रा हरकत में आ गए। वह दल-बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। त्यागी महराज ने एसओ से नाराजगी जताते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर एसओ ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
रेउसा चौराहे के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर धरने पर बैठे त्यागी महराज ने वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा। बताते हैं कि करसा गांव में कुछ लोगों ने एक वध प्रतिबंधित पशु की हत्या कर दी। इसकी सूचना त्यागी महराज को मिली तो वह गुस्से में आ गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। त्यागी महराज के धरने पर बैठने के बाद हरकत में आए एसओ रेउसा ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ रेउसा बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।