{"_id":"14d110f80ee50ed15987d59a3e05af82","slug":"five-suffring-from-meningitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार का कहर पांच मरीज भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार का कहर पांच मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दिमागी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दिमागी बुखार के पांच मरीज भर्ती कराए गए। तीमारदारों का कहना है कि सीएचसी में इलाज की व्यवस्था नहीं हैं, जिस कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
मिश्रिख के रामपुर मढ़िया में राजू के पुत्र विनीत (15) को गुरुवार देर रात तेज बुखार आया। परिवार सुबह होने का इंतजार करता रहा। इसी बीच राजू बेेहोश हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विनीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी गांव के बाबूराम का पुत्र अंगूर (20), भैनू (30) समेत कई अन्य लोग बुखार की चपेट में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। रामकोट के मझाकरिया निवासी ओमकार मिश्रा (60) दो दिनों से बुखार की चपेट में थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को वे बुखार के कारण बेेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से रामकोट के ग्राम राजपुर निवासी जगदीश के डेढ़ वर्ष के पुत्र राज को गुरुवार की रात बुखार आया।
सुबह परिवार ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने बताया कि राज दिमागी बुखार की चपेट में है। उसे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया है।