फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five police man fined

दो दरोगा सहित पांच पर जुर्माना

Thu, 05 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 05 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

नियमों को ताख पर रख बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों की फोटो ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद ट्रैफिक पुलिस गुरुवार को एक्शन में दिखी। गुरुवार को नियमों की अनदेखी पर दो दरोगाओं सहित पांच पुलिसकर्मियों से जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


गुरुवार को ‘अमर उजाला’ में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों की फोटो छपने पर पुलिस ने वायरलेस से मातहतों को कड़ा निर्देश दिया। कहा कोई भी पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के बाइक न चलाए। कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट या सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सीओ के इस निर्देश पर भी पुलिसकर्मी नहीं चेते। इसके बाद चौकी प्रभारी सदर अस्पताल डीपी दुबे, मंडी चौकी पर तैनात दरोगा हरिनरायन शुक्ला, आरक्षी नीरज, आरक्षी सोनी, आरक्षी उमेश कुमार से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात माह के चौथे दिन क्षेत्राधिकारी नगर राहुल मिठास के नेतृत्व में महर्षि विद्या मन्दिर में सात सौ बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

साथ ही जागरूकता के लिये पम्पलेट व पर्चे बाटे गये। इसी क्रम में शहर के लालगाब चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चार पहिया वाहनों के ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाकर चलाने क ी नसीहत दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed