{"_id":"57d6e6864f1c1beb5bd47439","slug":"five-more-people-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और लोगों को डेंगू एक लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और लोगों को डेंगू एक लखनऊ रेफर
सीतापुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में लगाई गई मच्छरदानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में डेंगू बेकाबू हो गया है, सोमवार को पांच और मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं। इनमें एक मरीज को लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं दो मामलों को स्वास्थ्य महकमा संदिग्ध बता रहा है।
पांच और मरीजों के सामने आने से डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 18 से बढ़कर 23 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे की रिपोर्ट इससे जुदा है। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा निवासी प्रहलाद गुप्ता के पुत्र सिद्धार्थ गुप्ता(23) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने जांच के बाद सिद्धार्थ को डेंगू होने की पुष्टि करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ की प्लेटलेेट्स 40 हजार के करीब बची थीं। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए, उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इधर हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचेपुर रामपुर खरौहा निवासी मोहर्रम अली(55) को बुखार आ रहा था।
प्राइवेट चिकित्सक ने जांच के बाद मोहर्रम अली को भी डेंगू की चपेट में आना बताया। मोहर्रम अली की प्लेटलेट्स 39 हजार बताई गई है। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अमित कुमार (25) को भी डेंगू की चपेट में आना बताया जा रहा है।
प्राइवेट चिकित्सक ने उसे डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि की है। जिला अस्पताल में उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा कलां निवासी राम आसरे (50) व शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी उत्तम(30) को भी प्राइवेट चिकित्सकों ने डेंगू की चपेट में आना बताया है।
दोनों को मेडिकल ए वार्ड मेें भर्ती कराया गया है। राम आसरे को चार दिनों से बुखार आ रहा है और उत्तम को पांच दिनों से बुखार आ रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि जहां प्राइवेट चिकित्सकों ने डेंगू का संदेह जताया है, वहीं इन जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज का ये हाल है, कि दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी जांच तक नहीं हो सकी है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी इन मरीजों में महज दो मरीजों को ही डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि कर रहे हैं।
जिन दो मरीजों को डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि की जा रही है, उन पर भी एक पहलू से संदिग्ध बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर ही यह माना जाएगा कि मरीज को डेंगू हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार स्वास्थ्य विभाग के इस तर्क से असंतुष्ट हैं।