{"_id":"5dbb21f28ebc3e016c13bc31","slug":"five-lakh-goods-stolen-from-teacher-s-house-sitapur-news-lko4896888148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से पांच लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के घर से पांच लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर से सटे रामकोट इलाके के मोहल्ला श्रीनगर में एक शिक्षक के घर चोरों ने करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच की है।
रामकोट इलाके के मोहल्ला श्रीनगर में खूबपुर में पूर्व सभासद के पड़ोसी शिक्षक के घर में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। घर में लोग सो रहे थे। इस बीच चोरों ने घर के एक कमरे से बक्सा गायब कर दिया।
गृहस्वामी के मुताबिक बक्से में 60 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब पांच लाख था। चोरों ने बक्से से माल निकाल लिया और खाली बक्सा एक निजी स्कूल के करीब डाल कर निकल गए।
सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद जांच शुरू की गई। खबर पाकर रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहकीकात की। घर से कुछ दूरी पर पड़ा खाली बक्सा आदि बरामद किया। घटना को लेकर पीड़ित ने तहरीर दी है।