{"_id":"590f541a4f1c1b3a54850e88","slug":"five-house-brunt-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मकान राख, पांच लाख नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मकान राख, पांच लाख नुकसान
Amarujala Bureau
Updated Sun, 07 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर थाना इलाके में रविवार सुबह एक घर में चूल्हे की चिन्गारी से आग लग गई। तेज लपटों ने देखते ही देखते पड़ोस के चार और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। घटना में करीब चार लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
तंबौर के छोटी कनकारी निवासी चंद्रिका के घर रविवार को चूल्हे पर दूध गर्म किया जा रहा था। उसी दौरान चूल्हे से उड़कर एक चिन्गारी छप्पर में जा लगी। देखते ही देखते घर में तेज लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चंद्रिका के पड़ोस के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चंद्रिका, शिवकुमार, बुधई, महेश्वर, रामकुमार आदि के घर जलकर राख हो गए थे। इस हादसे में सभी घरों में रखी हजारों की नकदी समेत कपड़े, बर्तन, अनाज आदि सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना में तकरीबन चार लाख की संपत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है।