फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five-day priest training workshop concludes.

Sitapur News: पांच दिवसीय पुजारी प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

Sun, 04 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five-day priest training workshop concludes.
प्रशिक्षण वर्ग
नैमिषारण्य। तीर्थ स्थित सत्संग भवन में आयोजित पांच दिवस पुजारी प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का रविवार को समापान हो गया। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत द्वारा आयोजित इस वर्ग में हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

समापन के प्रथम सत्र में आचार्य रामलखन ने प्रशिक्षुओं को नवग्रह पूजन व नवीन वाहन पूजन संबंधी विधि बताई। द्वितीय सत्र में प्रांत मठ मंदिर पुरोहित आयाम के प्रमुख डॉ. उमेश पांडेय, प्रांत सह मंत्री अविनाश मिश्र, प्रांत युवा संत संपर्क प्रमुख महंत विवेक शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष सुनीत पांडेय, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महंत सुरेश अवस्थी ने सनातन धर्म में आचार्यो, पुजारियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. उमेश पांडेय ने कहा कि नैमिष की पवित्र भूमि में आयोजित यह सत्र संगठन का प्रयागराज कुंभ के बाद प्रथम वर्ग है, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में यह प्रशिक्षु सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए नींव की ईंट बनेंगे। इस अवसर पर विभाग मंत्री उत्तम सिंह, विभाग संयोजक अनुज भदौरिया, जिला कार्याध्यक्ष प्रमोद सिंह, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, अरविंद, जिला संयोजक शिवम अर्कवंशी, नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, नगर मंत्री आनंद तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed