फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   fish

दवा व पानी डाल बचाई मछलियों की जान

Wed, 23 Oct 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
fish
मिश्रिख दधीच कुण्ड में भरा गया पानी। - फोटो : SITAPUR
मिश्रिख (सीतापुर)। दधीचि कुंड में अचानक ऑक्सीजन की कमी से मछलियां की जान पर संकट बन गया। मछलियों के हरकत न करने पर कुंड में पानी की हलचल बंद हो गई। जब श्रद्धालु मछलियों को भोजन कराने आए तो वे पानी के ऊपर नहीं आईं। श्रद्धालुओं ने तत्काल इसकी जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने ईओ को निर्देशित कर कुंड में पानी भरवाया। कुछ दवाएं भी डाली गईं। इसके कुछ देर बाद फिर से मछलियों की चहलकदमी शुरू हो गई। पिछली साल कुंड में ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों मछलियां मर गई थी। दधीचि कुंड का पौराणिक महत्व है। यहां पर सैकड़ों की तादाद में मछलियां है।
विज्ञापन

रोजाना देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु इन मछलियों को भोजन कराकर पुण्य कमाते हैं। बुधवार को जब समाजसेवी विकास मिश्रा, अजय शुक्ला सहित तमाम श्रद्धालु मछलियों को भोजन कराने पहुंचे तो मछलियां पानी से ऊपर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना जैसे ही भोजन कुंड में भोजन डाला जाता है तो मछलियां ऊपर आ जाती थी। इससे श्रद्धालुओं को आशंका हुई। श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने ईओ को तत्काल फोन कर कुंड की व्यवस्था देखने का निर्देश दिया।

श्रद्धालुओं का कहना है कि पानी में ठहराव होने से आक्सीजन की कमी हो जाती है। जब पानी में हलचल बनी रहती है तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है।
इस पर तत्काल वहां पर लगे दोनों ट्यूबवेल चलाए गए। ऑक्सीजन के लिए कुछ दवाएं डलवाई गई। इसके बाद मछलियां फिर से कुंड में ऊपर तैरने लगी। ईओ आरपी सिंह का कहना है कि जानकारी मिलने पर तत्काल पानी भरवाकर दवाएं डलवा दी गई।
सुरक्षित हैं मछलियां
दधीचि कुंड में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिली थी। ईओ को मौके पर भेजा गया था। पानी व दवा का छिड़काव करा दिया गया है। सभी मछलियां सुरक्षित हैं।
- राजीव पांडेय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed