{"_id":"69922be2c99529b8692b469a96e65dd8","slug":"firing-spread-panic-man-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर फैलाई दहशत, युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर फैलाई दहशत, युवक जख्मी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
वहां भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। युवक ने तीन हमलावरों के नाम बताए हैं। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
आलमनगर निवासी प्रखर जायसवाल (22) पुत्र सुरेश शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से जा रहा था। लोहारबाग मोहल्ले में एनसीसी चौराहा रोड पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे ललकारते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। दो राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावरों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
गोलियां चलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग भाग खड़े हुए। मारपीट करने के बाद हमलावर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची। उसने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जख्मी युवक का कहना है कि पुरानी रंजिश में उस पर हमला हुआ। उसने हमलावरों के नाम बताए हैं। पुलिस ने सिद्घार्थ त्रिपाठी समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।