फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Firing in enmity, video viral

रंजिश में फायरिंग, वीडियो वायरल

Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Firing in enmity, video viral
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानापुर शाहपुर में शुक्रवार को दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने के साथ गोलियां तड़तड़ाईं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के पीछे प्रधानी की रंजिश का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने केे बाद पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लेकर जांच की शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानापुर शाहपुर में पूर्व प्रधान राजू अंसारी और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि जग्गन अंसारी के भतीजों में सामान खरीदने को लेकर शुक्रवार दोपहर 11 बजे विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव करके मामले को खत्म करा दिया। इसके बाद पूर्व प्रधान का भतीजा असरान घर पहुंचा और लड़ाई-झगड़े की बात राजू को बताई। इस बात से नाराज होकर राजू अपने साथियों के साथ जग्गन के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद राजू के साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। दूसरी ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने केे बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्चों के विवाद में फायरिंग हुई और ईट-पत्थर चले। दोनों पक्षों में काफी समय से प्रधानी को लेकर रंजिश चली आ रही है। लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर के अनुसार केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed