{"_id":"ea7b8533a258b008abccf6d6b8739952","slug":"firing-in-celebration-of-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न में चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न में चलीं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र के जलाल नगर गांव में जुलूस का विरोध करने पर जहां जीते प्रधान ने समर्थकों संग मिलकर पुलिस पर फायरिंग कर दी, वहीं तम्बौर क्षेत्र के अहमदाबाद ग्रंट में भी जीते प्रधान के जुलूस निकालने पर हारे प्रत्याशी से विवाद हो गया।
विज्ञापन
हारे प्रत्याशी ने यहां भी फायरिंग का आरोप लगाया है। बताते हैं कि पिसावां ब्लॉक क्षेत्र के जलालनगर गांव से मुस्सन खां की पत्नी उजमा चुनाव जीती हैं। चुनाव जीतने के बाद मुस्सन खां गांव में अपने समर्थकों संग विजय जुलूस निकाल रहा था।
विज्ञापन
जुलूस निकलने की जानकारी पर पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस टीम ने विरोध किया। एसओ रंधा सिंह का कहना है कि विरोध करने पर मुस्सन खां ने अपने समर्थकों संग मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जब पुलिस टीम ने दबाव बनाया तो सभी भाग निकले।
विज्ञापन
मामले में मुस्सान खां व पचास अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा तम्बौर इलाके के अहमदाबाद ग्रंट निवासी मेराजुद्दीन की पत्नी अफरोज बानो चुनाव जीती हैं।
बताते हैं कि मेराजुद्दीन के समर्थक गांव में विजय जुलूस निकाल रहे थे। इसका हारे प्रत्याशी अब्दुल अजीज के समर्थकों ने विरोध किया। जिसमें मारपीट व पथराव हो गया। जिससे गांव निवासी दिलदार जख्मी हो गया।
अब्दुल अजीज समर्थकों का कहना है कि जुलूस के दौरान फायरिंग भी की गई। एसओ रामशंकर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।