{"_id":"67f41ee9170fbba8fc0554e9","slug":"fire-broke-out-in-a-garbage-dump-flames-rose-up-to-50-feet-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129805-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कूड़े के ढेर में लगी आग, 50 फिट तक उठीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कूड़े के ढेर में लगी आग, 50 फिट तक उठीं लपटें
Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
आग लगने पर उठतीं लपटें।
सीतापुर। शहर में विकास भवन के ठीक पीछे लगे कूड़े के ढेर में सोमवार को अचानक आग लग गई। इस दौरान आग का विकराल रूप देखकर विकास भवन आए फरियादियों में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विकास भवन के पीछे कलेक्ट्रेट कर्मियों के आवास बने हैं। काफी समय से यहां कूड़े को डंप किया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अक्सर यहां कूड़े में आग लगा दी जाती है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। चपेट में आकर पास में रखा तार का बंडल भी तेज धमाके के साथ दगने लगे। पास में रखे बोरों ने आग पकड़ ली। लपटे 50 फिट से भी अधिक ऊंचाई तक उठीं। इस वजह से विकास भवन व पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सूचना पर विकास भवन के कर्मचारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद मौके पर आई दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग
कमलापुर। ठिठूरा गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रामकिशुन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के जर्जर तारों में शाॅर्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई। चपेट में आकर छप्पर के नीचे रखा जरूरी सामान, घर के अंदर कमरे में रखे पंद्रह हजार रुपये, कागजात और एक बाइक जल गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खराब हैंडपंप ने बढ़ाई परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिवालय के सामने लगा हैंडपंप खराब हो गया है। इस वजह से आग बुझाने के लिए पानी लेने दूर जाना पड़ा। अगर नल काम करता तो लपटों पर पहले ही काबू पा लिया होता।