{"_id":"6a5d1a51b921f43f660a1aa4","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-battery-shop-goods-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1055-160360-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बैटरी की बंद दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बैटरी की बंद दुकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मोहल्ला गदियाना में रविवार सुबह एक बैटरी की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। मोहल्ला चौबेटोला निवासी दानिश के अनुसार उन्होंने गदियाना में रम्पा टॉकीज मार्ग पर स्थित एक गली के अंदर दुकान किराये से ली है।
सुबह लोगों ने बंद दुकान से धुआं उठते देखा तो दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ऊपर रह रहे मकान मालिक को निकालने के बाद दुकान पर पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया। इसके बाद शटर खोलकर उसके अंदर पानी डालना शुरू कर दिया। जिससे आग शांत हो गई। पीड़ित ने करीब दो से तीन लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि आशंका है, शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी होगी। इसके अलावा दुकान में छोटी-छोटी बैटरी रखी हुई थीं, जो की पूरी तरह से जल गई है। पुलिस भी मौके पर आ गई थी। टीम ने बारिश के बीच आग पर काबू पाया है।