फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fire breaks out in illegal scrap market

Sitapur News: अवैध कबाड़ मंडी में लगी आग, 48 से अधिक वाहन राख

Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in illegal scrap market
कबाड़ मंडी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
सीतापुर। बिसवां स्थित कबाड़ मंडी में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। लपटों में कबाड़ हो चुके 48 से अधिक वाहन राख हो गए। लपटों का बेकाबू रूप देखकर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर तक धुएं का गुबार नजर आया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सरैयां माफी गांव में तारिक उर्फ महातिया की कबाड़ मंडी में दुकान है। कबाड़ हो चुके चार पहिया और दो पहिया वाहन यहां कटने के लिए आते हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक दुकान में एक कबाड़ हो चुकी गाड़ी काटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों की चपेट में आने से दुकान में खड़ी करीब 48 गाड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

हवा के कारण बेकाबू हुई लपटों का रूप देखकर मंडी में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर बिसवां फायर स्टेशन से दो और महमूदाबाद से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लपटों ने कबाड़ मंडी में खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार
आग लगने के बाद करीब दो किलोमीटर तक धुएं का गुबार फैल गया। काले धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। व्यापारी महातिया के भाई लाल मोहम्मद ने बताया कि वह नमाज पढ़ने गए थे। तभी उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह वापस पहुंचते, लपटें बेकाबू हो चुकी थी। आग का विकराल रूप देखकर हर कोई घबरा गया।

जिम्मेदार नहीं दे पा रहे जवाब, फायरमैन को सौंपा फोन
बताते हैं कि काफी समय से क्षेत्र में यह कबाड़ मंडी चल रही थी। मंडी में स्थित एक मैदान पर कई कबाड़ वाहन खड़े थे। यहां वाहन को काटकर उनके पुर्जों को निकाला और बेचा जाता था। आलम यह है कि अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की इस ओर नजर ही नहीं पड़ी। हाल ही में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था। जिसमें व्यापारियों और ग्रामीणों को जागरूक करने का दावा भी किया गया था। इसके बावजूद आसपास की अधिकांश दुकानों में आग बुझाने के लिए एक भी अग्निशमन यंत्र देखने को नहीं मिला। बिसवां के स्टेशन प्रभारी उमाशंकर यादव इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके। उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने दमकल कर्मचारी शुभम को फोन पकड़ा दिया। शुभम ने बताया कि साहब बात नहीं कर पाएंगे। वह सिर्फ कार्यालय में मुलाकात करेंगे।


बिना इजाजत चल रही थी कबाड़ मंडी, होगी जांच
बताया जा रहा है कि कबाड़ मंडी अवैध तरीके से चल रही थी। पहले यह मंडी लहरपुर में महातिया ही चलाता था। लेकिन पुलिस ने मंडी को बंद करा दिया था। जिसके बाद उस कबाड़ मंडी के दुकानदार बिसवां, मानपुर और हरगांव की ओर अपना कारोबार करने लगे। बिसवां इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि कबाड़ मंडी से जुड़े व्यापारियों को कोतवाली में प्रपत्रों के साथ बुलाया गया है। ताकि उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed