फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fever death of two women

बुखार से दो महिलाओं की मौत

Fri, 11 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ा। जबकि दूसरी की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय हुई।

विज्ञापन


तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम हेनुआ निवासी अमृत लाल की पत्नी परमा देवी (35) को बुखार की शिकायत थी। परिवार ने महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार देर रात महिला ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि जो प्राइवेट चिकित्सक ने परमा देवी का इलाज किया, उसने परमा देवी को दिमागी बुखार की चपेट में आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना सिकरी बेहटा गांव की है। यहां के निवासी राजेश कुमार की पत्नी आशा देवी (25) को बुधवार को बुखार आ गया। परिवार ने बुधवार को ही उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय देर रात आशा देवी ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed