फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father, son, and four buffaloes injured in jackal attack.

Sitapur News: सियारों के हमले में पिता-पुत्र व चार भैंस जख्मी

Tue, 21 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Father, son, and four buffaloes injured in jackal attack.
संदना। अब बाघ प्रभावित इलाके में सियारों की एंट्री से दहशत बढ़ गई है। खेत जाना दूर, घर से निकलने में भी लोग घबरा रहे हैं। सोमवार को रघुनाथरपुर तेंदुआ गांव में पिता-पुत्र व चार भैसों पर दो सियारों ने हमला करके जख्मी कर दिया। इससे दहशत बढ़ गई।
विज्ञापन


रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में सोमवार सुबह दो जंगली सियारों ने राजपाल सिंह (70) व उनके पुत्र रघुवीर सिंह (35) पर हमला कर दिया। दोनों सुबह करीब आठ बजे नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गए थे। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे दो जंगली सियारों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


सियारों ने दोनों को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद सियार वहां से भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार भागते समय दोनों सियारों ने कौशल की दो भैंसों, राम की एक भैंस और रामप्रकाश की एक भैंस पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर दोनों सियारों की घेराबंदी की। एक सियार को ग्रामीणों ने पीटा। वहीं, दूसरा जंगल की ओर भाग गया। फारेस्टर अनिल यादव ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है।


वहीं, वन विभाग के एसडीओ ब्रजेंद्र पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed