फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   father murdered in pisawan

पिसावां में पिता की हत्या की

Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
father murdered in pisawan
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बेटे ने अपने ही पिता की ईंटों से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद एक बार फिर खूनी रिश्तों का कत्ल हो गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी मुन्नू कश्यप (60) शुुक्रवार को घर पर था। बताया जाता है कि उसने अपने बेटे गोलू की पत्नी को वैवाहिक कार्यक्रम होने की वजह से तीन मई को मायके भेज दिया था। बताते हैं कि इसी को लेकर गोलू अपने पिता ने नाराज चल रहा था। वह शराब पीकर आता था और विवाद करता था। शुक्रवार की दोपहर भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी को मायके भेजने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में बेटे ने गुस्से में आकर बुजुर्ग पिता पर ईंटों से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की चचेरी बहू रजनी की तहरीर पर आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के हाथों मौत के घाट उतारे गए बुजुर्ग के तीन बेटे हैं। बताया जाता है कि बड़ा पुत्र सोनू, मझला गोलू और सबसे छोटा केशव है। बड़े बेटे का विवाह कुछ वर्ष पहले हो गया था जबकि गोलू का विवाह तीन माह पहले पांच फरवरी को हुआ था। उसके बाद से गोलू व उसकी पत्नी घर पर ही थे। छोटा बेटा नौकरी पर चला गया था जबकि बड़ा बेटा अपनी पत्नी का इलाज लखनऊ में करा रहा है। उसकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक न होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed