{"_id":"62911ad4f7f9515dcf1143ff","slug":"father-dies-in-road-accident-son-injured-sitapur-news-lko632556783","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र खैराबाद में शुक्रवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इलाके के गांव हुजूरपुर निवासी सुंदर (50) शुुक्रवार को बेटे रमन (17) के साथ बाइक से अपने साले के देखने के लिए कसरैला जा रहा था। तालगांव-खैराबाद की सीमा पर स्थित गांव देवरिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।