फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers' weighing is based on number, there is no restriction for agents

Sitapur News: किसानों की तौल नंबर से, एजेंटों के लिए कोई बंदिश नहीं

Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers' weighing is based on number, there is no restriction for agents
सकरन के दुगाना क्रय केंद्र पर लगीं कतारें।   -संवाद
सकरन (सीतापुर)। दुगाना क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। मजबूरन किसान अपना गेहूं बिचौलियों के हाथ बेच रहे हैं। जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने हैं जिससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति पर पीसीयू का गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां आने वाले किसानों को गेहूं तौलवाने के लिए दो से तीन दिन लग जाते हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र पर आने वाले किसानों का गेहूं तौलने के लिए नंबर लगाया जाता है जबकि एजेंटों का गेहूं बिना नंबर के तौला जा रहा है।
विज्ञापन


क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी से किसान अपना गेहूं बिचौलियों के हाथ बेचने के लिए मजबूर हैं। किसानों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। इस मामले में केंद्र प्रभारी देशराज द्विवेदी ने बताया कि परिवहन की समस्या के चलते खरीदा गया गेंहू बाहर नहीं जा पाया है, इस वजह से तौल में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed