{"_id":"68c9ab95b2dfa7486b0e7d08","slug":"farmers-are-worried-due-to-fall-in-paddy-crop-sitapur-news-c-102-1-stp1002-140477-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धान की फसल गिरने से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धान की फसल गिरने से किसान चिंतित
Tue, 16 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के कई इलाकों में बारिश व तेज हवा से धान की फसल खेत में गिर गई है। रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में पानी भरा है। ऐसे में किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है।
पहला ब्लॉक के प्रगतिशील किसान नीरज मिश्रा ने बताया कि 15 और 16 सितंबर को क्षेत्र में बारिश से धान के खेत पानी से भर गए हैं। इसी के साथ तेज हवा चलने धान की फसल खेतों में ही गिर गई है।
उन्होंने बताया कि विनोद का करीब छह बीघा धान गिर गया है। इसी तरह रामपाल का ढाई बीघा, हरिनाम का आठ बीघा, लखन का तीन बीघा, पंकज का 15 बीघा, मोहित का चार बीघा और बिसवां ब्लॉक के कमुआ निवासी किसान पंकज दीक्षित का धान भी तेज बारिश से खेत में ही गिर गया है। किसानों ने जिला प्रशासन से फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है।