फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers are not going to their fields due to fear of tiger

Sitapur News: बाघ के डर से खेतों का रुख नहीं कर रहे किसान

Sat, 28 Dec 2024 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Dec 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not going to their fields due to fear of tiger
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। आजकल बाघ का ऐसा खौफ छाया है कि किसान खेतों की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं। वहीं वन विभाग केवल कॉम्बिंग तक ही सीमित है और सतर्क रहने की अपील कर रहा है। पगचिन्हों की पहचान के लिए उनके फोटो उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं। आम आदमी का भी डर के मारे बुरा हाल है और बच्चे-बुजुर्ग तो घरों में ही दुबके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में जंगली जानवर की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार की शाम थाना कोतवाली देहात की चौकी कचनार के पिपरी कलां निवासी शिवकुमार साथियों के साथ गांव के दक्षिण पिरई नदी के किनारे गन्ना छीलने गए थे।
विज्ञापन

गन्ने का खेत नदी की किनारे जंगल के पास है। शिवकुमार के मुताबिक जंगल से जंगली जानवर ने निकलकर अचानक उनपर हमला बोल दिया। साथियों के शोर मचाने पर जंगली जानवर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों व घायल शिवकुमार ने बताया कि जंगली जानवर बाघ जैसा था। उधर रेंजर हरगांव बीनू पाल ने बताया कि मौके पर घायल के शरीर निशानों को देखने से लगता है कि किसी छोटे जानवर ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed