{"_id":"687be4e2728c78e43b072adb","slug":"farmer-was-murdered-over-dispute-over-drinking-water-from-bottle-sitapur-news-c-102-1-slko1037-136661-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बोतल से पानी पीने के विवाद में किसान का किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बोतल से पानी पीने के विवाद में किसान का किया था कत्ल
Sun, 20 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
सीतापुर। अटरिया पुलिस ने जजौर हत्याकांड के 27 दिनों बाद शनिवार को दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस के अनुसार जजौर गांव निवासी सर्वोत्तम सिंह गुज्जू व राहुल ने ही बोतल से पानी पीने के मामूली विवाद में हुई कहासुनी के बाद किसान की हत्या की थी।
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह चौहान ने बताया कि अटरिया के टिकौली गांव निवासी ईश्वरदीन (50) जजौर गांव में अमित दीक्षित के फार्म पर रुकते थे। उन्होंने गांव में ही अमित का नौ बीघा खेत भी बटाई पर ले रखा था। 22 जून को पुलिस को इसी बाग में ट्यूबवेल के पास चारपाई पर ईश्वरदीन का खून से सना शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से कूंचकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुत्र रवि की तहरीर पर जजौर निवासी सर्वाेत्तम सिंह उर्फ गुज्जू व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी गुज्जू ने पूछताछ में बताया कि उसे देर शाम कम दिखाई देता है। साथ ही घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस की जांच में सामने आया कि 21 जून की रात जजौर निवासी मुख्य आरोपी सर्वाेत्तम सिंह उर्फ गुज्जू व राहुल दीक्षित उर्फ छोटे दोनों ट्यूबवेल के पास ही थे। वहां दोनों ने ईश्वरदीन के साथ शराब पी थी।
विज्ञापन
शराब पीने के बाद जब दोनों चलने लगे तो सर्वोत्तम सिंह उर्फ गुज्जू सिंह ने ईश्वरदीन गौतम की खटिया के नीचे रखी बोतल को उठाकर पानी पी लिया था। इसे लेकर ईश्वरदीन गौतम का गुज्जू से विवाद होने लगा।
नाराज गुज्जू ने पास पड़े ईंट के टुकड़े से ईश्वरदीन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इसमें राहुल ने भी उसका साथ दिया। इससे ईश्वरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुराऊखेड़ा कट के पास से गिरफ्तार है। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल पक्की ईंट का टुकड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी की एक आंख खराब : इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सर्वाेत्तम सिंह की एक आंख खराब है। जजौर गांव के ग्रामीणों के अनुसार गुज्जू को रात में कम दिखाई देता है। गुज्जू हत्या करेगा, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।
मृतक के नजदीकी की भी चर्चा : खुलासे के बाद जजौर गांव में शनिवार को मृतक ईश्वरदीन के गांव की एक महिला से संबंधों की भी चर्चा रही। पुलिस के सूत्रों के अनुसार इस दिशा में छानबीन की गई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।