फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer drowns in a pit while heading to his field.

Sitapur News: खेत जा रहे किसान की गड्ढे में डूबकर मौत

Tue, 06 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer drowns in a pit while heading to his field.
लहरपुर। भदफर मार्ग पर विलायतपुरवा मोड़ के पास सोमवार को सड़क के किनारे गड्ढे में डूबकर किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान अपनी फसल देखने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम बिलरिया निवासी किसान राम खेलावन (45) सोमवार को घर से विलायतपुरवा के पास अपने खेत में धान की फसल देखने जा रहे थे। कच्ची सड़क की पटाई के चलते मिट्टी निकालने से सड़क के किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें भारी बारिश और बाढ़ का पानी भरा है।
विज्ञापन



सड़क पर लगभग दो फीट पानी भरा होने से पैर फिसलने के चलते वह गड्ढे में गिर गए। डूबकर उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed