{"_id":"66870de3411f32ee81091134","slug":"family-trapped-for-three-days-due-to-waterlogging-sitapur-news-c-102-1-slko1037-115777-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जलभराव से तीन दिन तक फंसा रहा परिवार, पुलिस ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जलभराव से तीन दिन तक फंसा रहा परिवार, पुलिस ने निकाला
Fri, 05 Jul 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र मधवापुर गांव में भारी बारिश के कारण एक परिवार तीन दिन तक फंसा रहा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी। पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ पानी से घिरे घर से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
थाना रामकोट इलाके के मधवापुर निवासी रामकिशोर दीक्षित गांव के पूरब में मकान बनाकर रहते हैं। मकान से कुछ ही दूरी पर तालाब है। भारी बारिश के कारण उनके घर के सामने बारिश और तालाब का पानी भर गया, जिससे वह अपने परिवार सहित मकान में फंसे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पूरब सभी के खेत पड़ते हैं। इस वजह से ग्रामीणों ने एक बांस का पुल बनाकर तैयार किया था जिससे होकर करीब 50 से अधिक लोग होकर गुजरते थे। यह पुल 10 वर्षों तक चला।
इसके बाद यह बांस का पुल भी टूट चुका है। ग्रामीणों का आवागमन भी बाधित हो गया। इससे गांव के पूरब मकान में रह रहा रामकिशोर दीक्षित का परिवार भी फंस गया। जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से सकुशल बाहर निकाला जा सका। आरोप है कि ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक कर्मियों से शिकायत भी की परंतु इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित रामकिशोर ने बताया कि फिलहाल हमारा परिवार सकुशल बाहर निकल आया है।