{"_id":"b667fbdc2d658eca9b07b1b61182a81e","slug":"extracted-procession-on-agrasen-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को अग्रवाल समाज ने शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में हाथी और ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा भी दिखाई।
विज्ञापन
सबसे पहले अग्रवाल सभा के गिरधारी लाल अग्रवाल ने छत्रपति अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण किया। जिसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर अग्रसेन भवन से सात वर्ष से तेरह वर्ष के बच्चों की साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। जिसे महावीर प्रसाद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में करीब सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। विजई प्रतिभागियों को जगदीश शरण अग्रवाल ने पुरस्कार के रूप में साइकिलें दीं। वहीं विकास अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शिवमोहन अग्रवाल, अरुण कनोडिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
तत्पश्चात अग्रसेन भवन से एक शोभा यात्रा निकाली गई। जो ट्रांसपोर्ट चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए लालबाग के निकट अग्रसेन पार्क पहुंची। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड बाजा, रथ आदि शामिल रहे।
शोभा यात्रा का समापन लालबाग स्थित अग्रसेन पार्क में हुआ। यहां पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का पूजन-अर्चन, आरती, भोग, प्रसाद आदि कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल अभिषेक जिंदल, अरविंद जिंदल, हरिओम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, बजरंगी, वर्षा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, संध्या अग्रवाल आदि मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि 14 अक्तूबर को कवि सम्मेलन व अन्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों की प्रतियोगिताएं होंगी।