फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   examiner couldn't come, Practical exam postponed

परीक्षक ही नहीं आए टल गया प्रैक्टिकल

Fri, 05 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

परीक्षक के न आने से आठ माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी प्रैक्टिकल देने से रह गए। परीक्षा की अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। शासन की ओर से नियुक्त परीक्षकों के आने से विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो सकी। ऐसे में अब विद्यार्थी व कॉलेज दोनाें परेशान हैं।

विज्ञापन


छूटे विषयों में जीव विज्ञान, कंप्यूटर, कृषि, गृह विज्ञान व पशुपालन विषय शामिल हैं।  माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जॉम कराए जाते हैं। इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जबकि 50 प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। इसको लेकर शासन ने 5 से 19 जनवरी के मध्य प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराए जाने के निर्देश दिए थे। परीक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड एग्जॉम से एक माह पहले प्रयोगात्मक परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन परीक्षकों ने शासन की मंशा पर पानी फेर दिया। निर्देश के बावजूद जिले के आठ कॉलेज में परीक्षक पहुंचे ही नहीं। ऐसे में इन कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षकों का इंतजार करते रहे।

 इनमे गांधी इंटर कॉलेज में कंप्यूटर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर में जीवविज्ञान, राजकीय इंटर कॉलेज, नीलगांव में कंप्यूटर व जीव विज्ञान, डीजे कॉलेज, खैराबाद में कृषि विज्ञान प्रथम वनस्पति, मां शांती देवी ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज भवानीपुर में गृहविज्ञान, आनंदी सहगल इंटर कॉलेज खैराबाद में पशुपालन, उमाशंकर इंटर कॉलेज मुडेरी में पशुपालन व श्रीचंद्र भगवान इंटर कॉलेज मिश्रिख में कृषि भौतिकी व जीवविज्ञान के प्रयोगात्मक विषय शामिल हैं।


ऐसी स्थिति में जब बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। तब विद्यार्थियों व कॉलेज ने डीआईओएस से गुहार लगाई है। विभाग ने शासन को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed