फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Everyday traffic jam due to overloaded vehicles

Sitapur News: ओवरलोड वाहनों से रोज लग रहा जाम

Fri, 20 Dec 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 20 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Everyday traffic jam due to overloaded vehicles
लहरपुर (सीतापुर)। गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना भरकर मिल को ले जा रहे ओवर लोड व ओवर हाइट ट्रक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। रोकथाम न होने से इन ओवरलोड वाहनों के द्वारा लगने वाले ट्रैफिक जाम की परेशानी से राहगीरों को परेशानी उठाना पड़ रही है। जाम के साथ ही ऐसे ओवर लोडेड वाहन सड़क हादसों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


गन्ने से भरे ओवर लोड, ओवर हाइट ट्रक क्षेत्र के केसरी गंज बाजार से आवागमन करते हैं। इसके कारण आए दिन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इन वाहनों में बेतरतीब तरह से गन्ना भरा होने के कारण गन्ने की फांदियां सड़क पर गिरती हैं।
विज्ञापन


चपेट में आकर कई बार दो व चार पहिया वाहन सवार चोटिल तक हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी ऐसे वाहनों की रोकथाम को लेकर पुलिस व परिवहन विभाग के जिम्मेदार दोनों ही उदासीन बने हैं। कन्हैया गुप्ता, संजय शुक्ला, रमानिकेत सिंह, मनोज गुप्ता, जय सिंह, सुधाकर मिश्रा आदि ने बताया कि केसरी गंज तिराहे के निकट बने मार्ग को दुरुस्त कराकर भारी वाहनों को उस पर निकाला जाए तो ट्रैफिक जाम की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना लदे वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या को लेकर केसरीगंज बाजार में पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। नियम तोड़ने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed