{"_id":"6558b140a4aa404c8579cc8de5ebf3df","slug":"every-family-will-be-educated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिवार को होना होगा शिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिवार को होना होगा शिक्षित
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष राकेश गुप्त ने कहा इसके लिए व्यापक जन जागरण की आवश्यकता है। हर नागरिक का अपना एक विशेष अधिकार होता है। मानवहित का शोषण होना मानव जाति पर कुठाराघात है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कल्याण सचिव अनिल शर्मा ने कहा मानव अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयंसेवी संगठनों को आगे आना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरूक नागरिक की तरह सदैव सजग रहना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष वेदानंद वर्मा ने कहा हर व्यक्ति को अपने परिवार की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
जब परिवार शिक्षित होगा तभी समाज शिक्षित होगा। मंडल सचिव मतलूब हैदार ने कहा कोई भी कामयाबी के लिए ईमानदारी एवं लगन से कार्य करना आवश्यक है। बैठक में 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर संजय शर्मा, सरदार कुलविंदर सिंह, रामसेवक, मायाराम, रामलोटन, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन