फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Even after many complaints,

संपूर्ण समाधान दिवस : कई शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस

Sat, 07 Aug 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Even after many complaints,
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम व अन्य अधिकारी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शासन की प्राथमिकता में शामिल संपूर्ण समाधान दिवस से भी जिले के लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। तहसील, ब्लॉक, कोतवाली, थानों के चक्कर काटकर फरियादी परेशान हैं। हैैैरानी की बात है कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रहती है। यहां से जांचकर कार्रवाई का आदेश जारी तो कर दिया जाता है, लेकिन संबंधित अफसरों तक आदेश पत्र पहुंचने के बाद भी वह मामले को लेकर संजीदगी नहीं दिखाते हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि पीड़ित एक ही समस्या के समाधान के लिए कई बार संपूर्ण दिवस में गुहार लगाते हैं, लेकिन इसका कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। भागदौड़ करने के बाद भी मदद नहीं मिलने से फरियादी निराश हो जाते हैं। शनिवार को फरियाद लेकर पहुंचे ऐसे ही कई फरियादियों से अमर उजाला ने बातचीत की तो उनकी समस्या छेड़ते ही दर्द गुबार बनकर फूट पड़ा। बोले क्या करूं, एक ही समस्या के लिए बार-बार आना पड़ता है, पर सुनवाई होती नहीं है। यहां से अफसर आदेश तो जारी कर देते हैं, लेकिन कुछ होता ही नहीं।
विज्ञापन

छह साल से भटक रही आराधना
इमलिया सुल्तानपुर के रोजहा की निवासी आराधना के पति के मौत 2015 में हो गई थी। पैत्रक जमीन, पति की खरीदी गई भूमि राजस्व अभिलेखों में उसके व तीन नाबालिग बच्चों के नाम दर्ज की गई। पति के मौत के बाद महिला ने भूमि पर कब्जा करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन न तो जमीन पर कब्जा मिला और न ही पैत्रक आवास में रहने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला तीन बच्चों के साथ लखनऊ में किराए से रहती है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने अपनी पीड़ा एसडीएम सदर को बताई। उन्होंने लेखपाल को तलब कर प्रकरण में रिपोर्ट देने को कहा। रिपोर्ट में शिकायत सही पाई गई। राजस्व निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने कार्रवाई के लिए संस्तुति की है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तहसील सिधौली क्षेत्र के खेरवा निवासी शिवनरायन ने बताया कि लगभग छह वर्षों से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं। घर के पानी के निकलने का विवाद है। नाली तालाब के लिए निकली है। लेकिन पड़ोस के रहने वाले यदुनाथ नाली नहीं निकलने दे रहे हैं।
तहसील महमूदाबाद के मुसैदाबाद निवासी बुजुर्ग काली चरन वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि का आवेदन किया था। 16 माह बीत जाने के बाद एक भी किस्त नहीं मिली है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है।
गोमती नगर लखनऊ के बाधामऊ निवासी भूपेंद्र राजपूत ने बताया कि महमूदाबाद तहसील के बिलासपुर में जमीन है। इस पर प्रधान बिना सूचना के खड़ी फसल को खोदकर चकरोड का निर्माण कर रहे हैं, जिसको लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है। सीडीओ ने जांच के आदेश दिए है ।

शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी वसीमा ने बताया कि काफी समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए दौड़ रही हूं। सप्लाई दफ्तर में सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए समाधान दिवस में गुहार लगाई है। शायद काम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed