{"_id":"61101a6f8ebc3e7c9c5a7882","slug":"error-in-the-list-of-family-benefit-plans-sitapur-news-lko590500225","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक लाभ योजना की सूची में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक लाभ योजना की सूची में गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से 695 लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिए जाने के लिए सीडीओ को पत्रावली प्रस्तुत की गई। प्रस्तुत सूची में 650 लाभार्थियों के ही नाम अंकित पाए गए। साथ ही अन्य कमियां पाए जाने पर पत्रावली वापस की गई है। निर्देशानुसार कमियों का समाधान करने के बाद योजना की धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सकेगी।
पारिवारिक लाभ योजना के तहत जरूरतमंद परिवार के कमाऊ मुखिया की मृत्यु पर 30 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पांच सौ लाभार्थियों को धनराशि भेजी जा चुकी है। योजना के तहत आवेदकों के द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की संबंधित एसडीएम स्तर से संस्तुति के बाद उपलब्ध कराए गए आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं पीएफएमएस पोर्टल से प्राप्त रिस्पांस के आधार पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पत्रावली सीडीओ को प्रस्तुत की थी।
वहां उसका परिक्षण करने पर पाया गया कि नोट सीट पर योजना के तहत 695 आवेदकों को आर्थिक सहायता देने जाने के लिए सूची तैयार कर प्रस्तुत की गई, जबकि पत्रावली के साथ अटैच सूची में 650 नाम ही अंकित है। इससे स्पष्ट है कि नोटशीट त्रुटिपूर्ण है। यह भी पाया गया एक ही गांव के दो से अधिक मृतक दर्शाए गए है। मृत्यु प्रमाण पत्र डिजिटल सिग्नेचर से होना चाहिए। कमियों का उल्लेख करते हुए पत्रावली जिला समाज कल्याण अधिकारी को वापस की गई है। सभी कमियों का निस्तारण को करते हुए एक सप्ताह में दोबारा फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।