फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Entered the house in a dispute over the road, six injured including the innocent

रास्ते के विवाद में घर में घुसकर मारा, मासूम समेत छह घायल

Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Entered the house in a dispute over the road, six injured including the innocent
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक घर पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। घटना में चार साल के बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज कराया गया है, मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। मछरेहटा इलाके के नेवादा कला के मजरा मसुरी निवासी सूरज लाल मिश्र, अवधेश मिश्र ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राजकुमार राठौर ने उनके रास्ते पर नांद रख ली है, इससे वाहन निकालने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर मछरेहटा थाने में सूरज ने तहरीर देकर शिकायत की थी। यह बात दूसरे पक्ष को बुरी लगी। सूरज ने बताया कि बीते दिन शनिवार को राजकुमार राठौर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से वार कर पथराव किया। इससे सूरजलाल, अवधेश, चार साल के प्रसून मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा घायल हो गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सूरजलाल, अवधेश, प्रसून को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। एसओ मछरेहटा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed