{"_id":"d9785ebaaf98f8c5e1af0bac105bc59f","slug":"enhanced-shuddering-from-cold-winds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवा से बढ़ी सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवा से बढ़ी सिहरन
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी हवा और गलन पर धूप की तपिश मंगलवार दोपहर को हावी रही। गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से छुटकारा दिलाया। शहर की बाजारों में खासी रौनक देखी गई। पारे में भी कोई उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि शाम गहराने पर फिजां में हल्की धुंध तैैरने लगी। हवा के चलते ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए।
आसमान में सूर्यदेव ने आभा बिखेरनी शुरू कर दी। धूप खिलते ही मौसम की नमी व हवा की ठंड से राहत मिली। सर्दी में गुनगुनी धूप का मजा लेने के लिए लोग घरों के बाहर लॉन व छतों पर पहुंच गए। मौसम का बेहतर मिजाज देख लोग घरों से बाहर निकले और जरूरी कामकाज के साथ खरीददारी में मशगूल रहे। गुनगुनी धूप के बीच बाजार तथा शहर की सड़कों पर दिन भर चहलपहल बनी रही। शाम गहराने पर हल्का कोहरा पड़ने लगा।
साथ ही सर्द हवा तेज हो गई, जिससे सिहरन में इजाफा हो गया। सर्दी बढ़ने पर लोगों ने घरों का रुख किया। रात 9 बजते-बजते शहर की रौनक गायब हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।