फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Engineers wants pay-grade

इंजीनियरों ने मांगा ग्रेड पे का शासनादेश

Fri, 05 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 Engineers wants pay-grade

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जूनियर इंजीनियरों का प्रारंभिक ग्रेड पे का शासनादेश जारी कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना- प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन


 शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मालूम हो कि कई विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर दो दिन से विकास भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से जूनियर इंजीनियर का प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


जिस पर शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने ग्रेड पे को लेकर सहमति प्रदान कर दी थी, लेकिन अभी तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो सका है। इससे इंजीनियरों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित इंजीनियरों ने गुरुवार से दो दिनी क्रमिक अनशन शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इंजीनियरों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए ग्रेड पे का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो 15 से 17 फरवरी के मध्य लखनऊ में क्रमिक अनशन किया जाएगा।


प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई, नलकूप, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण, पावर कॉर्पोरेशन, जल निगम, जिला पंचायत, कृषि, समाज कल्याण आदि विभागों के जूनियर इंजीनियरों ने भाग लिया। अध्यक्ष विपिन बिहारी, सचिव डीएन सिंह, प्रदीप भारद्वाज, सुंदर लाल, संतोष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed